बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के बिचौलिया गांव में आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
आग से 11 बीघा गेहूं की फसल जली अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव विचौलिया में खेतों में अचानक आग लग गई। इससे चार किसानों के 11 बीघा खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठे जल गए। इस आग से बृजेश, अवधेश, सुरेश प्रताप व उर्मिला देवी को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे सब बेबस नजर आए।