शहपुरा: अस्पताल के गेट के पास से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल लेकर हुए रफू चक्कर , पुलिस कर रही जांच
शहपुरा अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट गेट के सामने से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल लेकर रफू चक्कर हो गया। दरअसल अस्पताल कर्मचारी मोटरसाइकिल खड़े कर अस्पताल गया और 2 घंटे बाद बाहर आया तो मोटरसाइकिल नहीं मिली पीड़ित की शिकायत पर शहपुरा पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।