चुनार: तेज हवा और बादलों की कड़कराहट से मौसम बदला, अहरौरा में हुई बारिश से गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान
तेज हवा और बादलों की कड़कड़ाहट के बाद अहरौरा क्षेत्र व अन्य स्थानों को हुई बूंदाबांदी और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेती, किसानी करने वाले किसान मौसम को देखते हुए परेशान हो गए हैं। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे से अचानक बादलों की तेज फड़कड़ाहट और आंधी तूफान के साथ बूंदाबादी और कई स्थानों पर बारिश भी होने लगी, जिससे किसान चिंतित हो गए।