छिबरामऊ: कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन, प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं। शनिवार की सुबह 11:30 बजे संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 6 शिकायतें पहुंची निरीक्षक ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।