छिबरामऊ: सुभाष नगर में मां-बेटी के साथ मारपीट कर रहे कुछ लोगों को मोहल्ला वालों ने दौड़ाया, युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा सौरीख के सुभाष नगर मोहल्ले में मां बेटी के साथ घर में घुसकर कुछ लोग कर रहे थे मारपीट मोहल्ला वालों ने चीख पुकार की आवाज सुनी तो पड़ोसियों ने दौड़ाया युवक बाइक छोड़ मौके से हुए फरार। शुक्रवार की शाम 6:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया मां बेटी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा की दर्ज।