जयनगर: पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के अपर मंडल प्रबंधक सन्नी सिन्हा ने जयनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
अपर मंडल प्रबंधक ने छठ पर्व बाद महानगर जाने वाले रेल यात्रियों को स्टेशन पर ठहरने हेतु बनाए गए पंडाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यात्री सुविधा के लिए तैनात रेल कर्मी से यात्रियों को ठहरने, लाइट, एलईड स्क्रीन, चिकित्सा सेवा, पाने का पानी एवं शौचालय समेत अन्य बिन्दुओं पर जानकारी लिया।