विदिशा नगर: महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा एवं अपराध संबंधी जिला स्तरीय कार्यक्रम का पुरानी नगर पालिका में किया गया आयोजन
महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा एवं अपराधों के काउंसलिंग पर जिला शहरी विकास अभिकरण के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित पुरानी नगर पालिका के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।