कटनी नगर: माधव नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को डीजे वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
माधव नगर थाना अंतर्गत मित्तल मॉक के पास मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध पुरुषोत्तम नामदेव 65 वर्ष निवासी विश्राम बाबा हाउसिंग बोर्ड कालोनी को डीजे वाहन ने टक्कर मारदी। घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकीं मौत हो गई। यह घटना आज गुरुवार सुबह 6 बजे घटित हुई। मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया।