उरई: उरई निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध खनन में संलिप्त होने का दावा किया, पोस्ट वायरल
Orai, Jalaun | Apr 7, 2025 सोमवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र में एक सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हुआ जिसमें एक युवक ने खुद को अवैध खनन के कारोबार में संलिप्त होने का दावा किया, वहीं युवक ने पोस्ट किया कि अवैध खनन कारोबार से नई स्कूटी खरीदी और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें जिले में अवैध मौरंग खदानों के कारोबार में लिप्त होना जाहिर कर रहा है।