कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के तांबेसरा गांव में स्कूल से लौटकर खेल रहे दो मासूमों की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से हुई मौत
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के तांबेसरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाँचवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों छात्र स्कूल से घर लौटने के बाद पास ही खेल रहे थे। खेलते समय संतुलन बिगड़ने से वे पास ही स्थित बिना मुंडेर के गहरे कुएं में जा गिरे।