क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को दोपहर एक बजे पिपरई में किया गया। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन सभी ब्लॉकों में कराया जा रहा है, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।