विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने हनुमान नगर व पालिका नगर का भ्रमण कर लोगों से SIR फॉर्म भरने की स्थिति जानी। उन्होंने समय सीमा से पहले फॉर्म जमा करने की अपील की, ताकि ड्राफ्ट सूची में नाम शामिल हो सके। क्षेत्रवासियों की समस्याएँ भी सुनीं और समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।