बदायूं के इटौआ गांव के रहने वाले 35 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र सोमपाल अपनी पत्नी यशोदा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे के कोल्ड स्टोर के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमें पति नेत्रपाल की मौत हो गई। जबकि पत्नी यशोदा गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।