देसरी थाना की पुलिस ने शराब पीने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में शनिवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव निवासी विजय चौधरी,मुन्ना पासवान एवं राम इकबाल राय पर देसरी थाना में सनहा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।