फतेेहपुर: बाराबंकी में टूटा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट से दो गर्भवती भैंसों की दर्दनाक मौत; 2 लाख का नुकसान, ग्रामीणों में आक्रोश
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट लग गया और दो गर्भवती भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तुलसीपुर गांव की है। तेज बारिश और आंधी के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया।