कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026–27 में वर्ग छह की 75 छात्राओं के नामांकन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा सूर्यवंती देवी ने की। बैठक में नामांकन प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।