मंझनपुर: कौशाम्बी में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बेटी, दामाद और ससुर घायल, सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बेटी-दामाद समेत ससुर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे को अंजाम देकर मौके से ऑटो समेत चालक फरार हो गया। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है। कड़ा धाम कोतवाली के जहानपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी माधुरी के साथ ससुराल बिसारा गांव आया था। इसके बाद सचवारा जा रहा था।