बालोद: सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की हुई मौत, परिजनों ने शव लेने से किया मना; मुआवजे की मांग
Balod, Balod | May 13, 2026 बालोद जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार शाम सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास मिट्टी धंसने से 12 फीट गहरे गड्ढे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे के बाद करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला और रात 11 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गए।