हाथरस: गांव धनौली के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला 1 बुजुर्ग का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
जनपद हाथरस के गांव धनौली के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी अनोड़ा राया मथुरा के रूप में हुई।