हाथरस: गांव छौंकरा में घर के बटबारे को लेकर एक महिला, किशोरी और युवक को परिवार के लोगों ने मारपीट कर किया घायल
जनपद हाथरस के गांव छौंकरा में घर के बटवारे को लेकर एक महिला एक किशोरी एक युवक के साथ परिवार के ही कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में मां बेटी बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर घायल महिला का इलाका पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घायल महिला के पति ने बताया कि घर के बंटबारे को लेकर उसके भाई ने पत्नी बेटी बेटा के साथ मारपीट दी।