छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नादगांय में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर उसके भतीजे सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर रविवार की रात 10 बजे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के कंधे और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।