पेण्ड्रा रोड गौरेला: विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की परंपरा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यपालन और अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता का प्रतीक मानी जाती है। यह अवसर पुलिस बल को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा भी देता है।