बरियारपुर: बिजली व्यवस्था में नहीं हो रहा है सुधार, किसी दिन 2 घंटे तो किसी दिन 4 घंटे घगुम रहती बिजली
बुधवार को लगभग 3 घंटे तक नौवा गढ़ीं क्षेत्र में बिजली गुम रही वहीं उपभोक्ता संजय कुमार द्वारा बताया गया कि बिजली व्यवस्था में विभाग सुधार नहीं कर पा रही है कभी 2 घंटे तो कभी चार घंटे कभी रात को कभी दिन में बिजली गुम हो जाती है बिजली नहीं रहने के कारण कई तरह के कार्य पूरी तरह से बाधित रहती है। खासकर पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।