सासाराम: अंबेडकर जयंती पर सासाराम में भव्य शोभायात्रा, कलेक्ट्रेट गेट पर किया गया माल्यार्पण
Sasaram, Rohtas | Apr 14, 2026 जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सासाराम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शेरशाह कॉलेज के समीप स्थित अंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट गेट स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहां लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें