रघुराजनगर नगरी: मैहर में मुंह में घास दबाकर आदिवासियों ने जताया विरोध,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पर 39 एकड़ जमीन कब्जाने का लगा आरोप
मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार को अनुसूचित जनजाति (गोंड़ समाज) के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया। जगनगरा और पोड़िया गांव के आदिवासियों ने मुंह में चारा दबाकर विरोध दर्ज कराया और आरोप लगाया कि उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। प्रदर्शन के बाद रामनगर एसडीएम एस.पी. मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पक्ष कार्रवाई की मांग की है