उदयपुर: नेशनल हाईवे 130 पर गुमगा दौलतपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, अस्पताल में उपचार जारी
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित गुमगा दौलतपुर चौक के पास सोमवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 36 वर्षीय भीम सिंह पिता रामलाल उम्र 36 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु उदय पुर अस्पताल भेजवाया गया जहां घायल का उपचार जारी है।