पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा मंगलवार को बीकानेर पहुंचे और स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत की। नत्थूसर गेट स्थित शिव शक्ति साधना पीठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने ‘जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक’ की स्थापना की घोषणा की। यह अकादमी शिव शक्ति साधना पीठ की प्रेरणा एवं सहयोग से संचालित होगी। जलोटा ने बताया कि अकादमी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को