फतुहा: महारानी चौक के पास तेज रफ्तार टेंपो ने एक वृद्ध में मारी टक्कर,वृद्ध हुआ घायल 112 की पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी।
Fatwah, Patna | Feb 1, 2024 अनियंत्रित टेंपो के टक्कर से महारानी चौक के पास एक वृद्ध घायल हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल वृद्ध को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। वृद्ध ने बताया कि एक परिजन के दाह संस्कार में फतुहा समसपुर श्मशान घाट आया था। वृद्ध नालंदा जिले के तेल्हाडा थाना क्षेत्र के धनगांव गांव निवासी 60 वर्षीय कपिल जमादार है। परिजन भी पहुंच गए