कतरीसराय: कतरीसराय के गोरैया बिगहा और कतरपुर से साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर गोरैया बिगहा तथा कतरपुर गांव में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने पांच शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है।