घोड़ाडोंगरी: नौतपा के बीच मौसम ने बदली करवट, सारणी में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
रविवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी विकासखंड के सारणी नगर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। नौतपा के दौरान जहां लोग भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान थे, वहीं अचानक तेज हवा और बारिश शुरू होने से पूरे क्षेत्र का मौसम बदल गया। कुछ ही देर में आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।