नागौद: केंद्रीय जेल में श्रीमद भागवत कथा के दौरान मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
Nagod, Satna | Apr 7, 2026 केंद्रीय जेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग पर कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया,कथा का श्रवण करने उमड़ा लोगो का हुजूम व महाराज जी से लिया आशीष।