चुरचू प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र हुआ शुरू चुरचू प्रखंड में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान अधिप्राप्ति केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह केंद्र झारखंड राज्य खाद्य निगम लिमिटेड के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जहां किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपीपर धान की खरीद की जा रही है।