सिरोंज: देवपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा दो लोग घायल ट्रक और ट्रैक्टर की हुई टक्कर
सिरोंज-देवपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल सिरोंज-देवपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।