भंडरिया: भंडरिया में किसानों को मिलेगा मुफ्त मक्का-मूंग बीज, वितरण के लिए बनी रणनीति
भंडरिया प्रखंड में किसानों को मुफ्त मक्का और मूंग बीज मिलेगा। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख रुक्मिणी कुमारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और किसान मित्रों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रखंड को 20 क्विंटल मक्का और 25 क्विंटल मूंग बीज मिला है, जिसे कृषि विभाग 100 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को देगा। करचाली और मदगडी कला पंचायत में मक्का बीज, जबकि बीज