ललितपुर: अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैम्पियनशिप-2026 में ललितपुर पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता
अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैम्पियनशिप- 2026 का आयोजन भिलाई, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर में नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी प्रीती चौधरी एवं महिला आरक्षी भूमि कुमारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद एवं पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस उपलब्धि पर दोनों को सम्मानित किया है