पीलीभीत: कुर्रा गांव में नोटिस के बाद मजार पर हुआ निर्माण, समुदाय ने खुद हटाया, पुरानी होने का दावा
पीलीभीत शहर से सटे कुर्रा गांव में स्थित एक मजार पर हुए निर्माण को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयं हटाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि पीड़िता के घर के पास बनी मजार पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके बाद नोटिस जारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हेमर मशीनों की मदद से मजार के लिंटर और चहारदीवारी को तोड़ दिया।