खजुराहो में चल रहे 11 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सौरभ शुक्ला ने कथाकार महेन्द्र भीष्म को उनके साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया।कथाकार महेन्द्र भीष्म महोबा जिले के कुलपहाड निवासी हैं . उनके अब तक एक दर्जन कहानी संग्रह व उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। एवम वर्तमान में उच्च न्यायालय लखनऊ में रजिस्ट्रार पद पर है।