गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ ने शुरू की शीतल जल प्याऊ, यात्रियों को पिला रहे ठंडा पानी
गुना रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट गाइड गुना ने शीतल जल प्याऊ शुरू की है कार्यक्रम में स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर सीएस सिसोदिया, स्टेशन प्रबंधक उदय कुमार सक्सेना शामिल हुए। स्टेशन प्रबंधक ने कहा, तेज गर्मी शुरू हो गई जो जलसेवा स्काउट गाइड कर रहे है। यह सबसे बड़ी सेवा है। जिला कमिश्नर ने कहा, हमारे रोवर रेंजर एवं जूनियर रेडक्रॉस सेवा भाव को लेकर काम करते है।