धरियावद: ग्राम चरी में 33 KV बिजली का तार गिरने से बालिका करंट की चपेट में आई, उदयपुर रेफर
ग्राम पंचायत चरी के ओड़ाफला में करंट की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चरी के ओड़ाफला निवासी करपा कुमारी पुत्री पप्पूलाल मीणा 12 वर्ष 33 kv की लाईन में चपेट में गयी है। खेत पर काम करते समय बालिका 33 kv की लाईन की चपेट में आ गई। जिससे वह पूरी तरह झुलस गई। बालिका की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुं।