गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चंदूजी का गढ़ा मे विराट हिन्दू सम्मेलन 20 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। जिसकी तैयारीयों को लेकर रविवार को बड़लिया मे बैठक का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार इस आयोजन को लेकर हरीश भाई साहब विद्या भारती क्षेत्रीय प्रमुख एवं इस कार्यक्रम के प्रभारी अशोक भाई साहब द्वारा तैयारीयों का जायजा लिया गया।