जबलपुर: जबलपुर GRP का महा-एक्शन: अमरकंटक एक्सप्रेस में 10 लाख की चोरी, सिर्फ 2 घंटे में पकड़ाया शातिर चोर कल्लू !!
जबलपुर GRP पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर ट्रेन के शातिर चोर को गिरफ्तार कर, 10 लाख रुपये से ज्यादा के कीमती जेवर सहित अन्य चोरी किया सामान बरामद कर लिए हैं। मामला अमरकंटक एक्सप्रेस का है, जहां सफर कर रहे इटारसी निवासी निलेश मालपानी की पत्नी का पर्स अचानक चोरी हो गया। पीड़ित ने तुरंत जबलपुर GRP में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही GRP ने ताबड़तोड़ एक्शन