पन्ना: पन्ना में फिर चमकी आदिवासी परिवार की किस्मत। करीब 2 साल पहले मिले 93 लाख के बाद अब मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा!
Panna, Panna | Jun 29, 2026 चुनुवाद आदिवासी के बेटों की किस्मत फिर चमकी है। मध्य प्रदेश के पन्ना में सोमवार, 29 जून को इस गरीब परिवार को 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख है। खास बात यह है कि साल 2024 में भी इन्हें ₹93 लाख का एक बड़ा हीरा मिला था। इतनी बड़ी कामयाबी के बाद भी परिवार मेहनत जारी रखना चाहता है।