भोरे: आयुष्मान योजना में अस्पताल शामिल कराने के नाम पर ₹1.90 लाख की ठगी, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल को पैनल में शामिल करने के नाम पर एक कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा 1.90 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अस्पताल संचालक राजीव लोचन त्रिपाठी ने भोरे थाने में संबंधित लोगों पर धोखाधड़ी गाली गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी राज किशोरी अस्पताल भोरे में अवस्थित है।