अमरपाटन: के खजुरी तिराहे के पास सोमवार को गोबिंदगढ़ तरफ से बेला की ओर जा रही एक बस ने चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फोर व्हीलर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक बाल बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। खजुरी तिराहे के पास उसने सामने की तरफ चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।