मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में युवती पर ब्लेड से वार करने वाले आरोपी को फांसी की मांग को लेकर जनपदवासियों ने निकाला जुलूस
बताते चले कि गणेशगंज में एक युवती को एक युवक द्वारा उसके गले में ब्लेड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी न होने से नाराज जनपद मिर्जापुर के वासियों ने सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे गणेशगंज से मसाल जुलूस निकाल कर संकट मोचन तिराहे पर धरने पर बैठ गएआरोपी को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं जुलूस के दौरान पुलिस से भी काफी नोक झोंक हुई है।