गुना नगर: एवी रोड पर टायर ट्यूब की दुकान में चोरी, टीन शेड काटकर घुसे बदमाश
गुना में एबी रोड पर शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने टायर ट्यूब की दुकान में चोरी हो गई। 7 नवंबर को दुकान मालिक बिलाल अहमद ने बताया, 6, 7 नवंबर की रात बदमाश पीछे से टीन शेड काट कर दुकान में घुसे। 22 टायर 25 ट्यूब ऑयल सहित करीब 55000 का सामान चोरी हो गया। मौके पर पुलिस ने निरीक्षण कर शिकायत पर मामला जांच में लिया है।