नानपारा: कोरियन पुरवा नहर में शौच के लिए गई नाबालिक बच्ची डूबी, शव नहीं मिला, तलाश जारी
मटेरा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। बच्ची शौच के लिए गई थी, तभी पैर फिसलने से वह तेज बहाव में गिर गई। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे की है। मृतक बच्ची की पहचान श्रावस्ती जनपद के बदला चौराहा निवासी काजल के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के यहाँ आई हुई थी। बताया जा रहा है कि शौच के लिए जाते समय उसका पैर फिसला