जहानाबाद: सरस्वती पूजा को लेकर शहर के हॉस्पिटल मोड़ से एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
शहर के हॉस्पिटल मोड़ से होते हुए विभिन्न जगहों तक एसडीपीओ के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रविवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा के दौरान आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है।