जमुआ: जमुआ में बारिश के साथ ओलावृष्टि, सड़कों पर जमी बर्फ, बच्चों में उत्साह, किसानों को नुकसान की चिंता
Jamua, Giridih | Apr 6, 2026 जमुआ मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ जोरदार बर्फबारी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।बारिश और ओलों की इस संयुक्त मार से कुछ ही मिनटों में सड़कों, खेतों और घरों की छतों पर सफेद बर्फ की परत जम गई। अचानक बदले मौसम से लोग जहां एक ओर हैरान रह गए।