बरवाडीह: बेतला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, पत्रकारों के सवालों का दिया बेबाक जवाब
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शनिवार को बेतला पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है और कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।